अजब गजब: ट्रिप पर खोई पालतू बिल्ली, मालिक हुआ निराश, 1200 किमी का सफर कर वापस आई घर

  • ट्रिप पर खोई बिल्ली वापस आई मालिक के पास
  • बिल्ली ने किया 1200 किमी का सफर तय
  • मालिक हुआ बहुत ज्यादा हैरान और खुश

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-27 12:29 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आज-कल सच्चा प्यार कितना कम मिलता है। वफादारी के नाम पर तो इंसानों से ज्यादा अब जानवरों की याद आती है। चाहे वो कुत्ता हो या बिल्ली। ऐसे ही एक बिल्ली की कहानी जो लोगों को हैरान कर रही है। कैलिफोर्निया के सैलिनास में रहने वाले एक व्यक्ति एंगुइनाओ और उसकी पत्नि सुजैन के साथ रहने वाली एक बिल्ली जिसका नाम रेनबो है। वह बिल्ली 2 साल की है। जो अपने मालिक से बहुत प्यार करती है। इतना ही नहीं उसने अपने प्यार को साबित भी किया है। यह बिल्ली जंगल में खो गई थी, जिसके बाद इसके मालिक ने इसको बहुत ज्यादा ढूंढा लेकिन वो नहीं मिली। इसके बाद उस शख्स ने परेशान होकर बिल्ली के मिलने की आशा ही छोड़ दी थी। लेकिन बिल्ली अपने मालिक को ढूंढते-ढूंढते 1200 किमी दूर से घूमती हुई अपने मालिक के पास आ पहुंची। 

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार कैलिफोर्निया के सैलिनास में एक बिल्ली रहती है। जिसका नाम रेनबो है। वह अपने मालिक एंगुइनाओ और सुजैन के साथ रहती है। यह एक नर बिल्ली है, जो 2 साल की है। जब इनकी फैमिली जून में येलोस्टोन नेशनल पार्क घूमने गयी थी। जो अमेरिका में ही है। तभी ट्रिप के दौरान रेनबो जंगल में खो गई थी। उसके मालिक ने उसे कई दिनों तक ढूंढा, पर वह नहीं मिली।

1200 किमी की यात्रा की तय

काफी ढूंढने के बाद जब बिल्ली नहीं मिली, तो उसके मालिक को निराश होकर घर लौटना पड़ा, जो 1200 किमी दूर था। इसके बाद भी उसके मालिक ने रेनबो के वापस आने की उम्मीद नहीं छोड़ी थी। उन्हें लगता था कि उनकी बिल्ली एक ना एक दिन वापस आ जाएगी। और यह भी सोचते थे कि शायद उनकी बिल्ली जंगल में रहने के तौर-तरीके सीख जाए। ताकि उसे कोई परेशानी ना हो लेकिन बिल्ली के खो जाने के 61 दिनों बाद कुछ ऐसा हुआ जिससे लोग हैरान हो गए।

बिल्ली पहुंची अपने घर

रेनबो के मालिक को एक मैसेज मिला कि उन्हीं की बिल्ली के जैसी एक बिल्ली कैलिफोर्निया में दिखी है। बिल्ली उनके घर के पास रोसविले में मिली थी, जो घर से 305 किमी दूर था। वहां से बिल्ली को प्लेसर सोसाइट ले जाया गया। यह वो जगह थी, जहां पर आवारा और बीमार पशुओं को रखा जाता है। बिल्ली के बॉडी में माइक्रोचिप लगी थी। जिससे यह पता चल गया कि वह रेनबो ही है। उस समय रेनबो की सेहत खराब थी। अब वह अपने मालिक के पास है और बिल्कुल ठीक है। 

Tags:    

Similar News